Follow Us:

अरुणाचल प्रदेश और असम में मंडराया बाढ़ का खतरा, अलर्ट जारी

समाचार फर्स्ट |

चीन में सियांग नदी पर भूस्खलन से बनी कृत्रिम झील कभी भी टूट सकती है जिस कारण अरुणाचल प्रदेश और असम में बाढ़ आ सकती है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए दोनों राज्य की सरकारों ने अलर्ट जारी कर दीया है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे संभावित बाढ़ के लिए 'सतर्क रहें'।

बता दें कि चीन में सियांग नदी के किनारे भूस्खलन से नदी का बहाव रुक गया है और वहां पर एक कृत्रिम झील बन गई है। इस कृत्रिम झील की दीवार कभी भी टूट सकती है और अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में तबाही मचा सकती है। वहीं चीन ने भारत सरकार को इस बारे में पहले से ही आगाह कर दिया है। चीन से मिली चेतावनी के बाद से सतर्कता बरतते हुए नदी किनारे के आसपास के इलाकों को खाली करा दिया गया है।