Follow Us:

शिमला: महिला ने आर्मी के जवान पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

पी. चंद |

शिमला में एक महिला ने आर्मी के जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। समाचार फर्स्ट के साथ बात चीत में पीड़ित महिला ने कहा कुछ रसूखदार लोगों ने षड्यंत्र रचकर उसे बर्बाद करने की साज़िश रची। इसी साजिश के तहत महिला का रेप करवाया गया और अब भी वे लोग उसे धमकाने में लगे हैं।

इस बारे में महिला ने गगरेट थाना में शिकायत भी दर्ज करवाई है। महिला ने कहानी बयां करते हुए बयां किया कि वे शुरुआती दौर में कुछ लोगों के साथ काम करती थी। लेकिन, बाद में उसने अपने हुनर को देखते हुए अपना अलग कारोबार शुरू किया और वही लोग उसे परेशान करने लगे। कई दफा उन्होंने उसे वॉ़र्निग दी और उसका कारोबार बंद करवाना चाहा।

इसके बाद भी वे बाज़ नहीं आए औऱ उन्होंने आर्मी के जवान के जरिये साजिश रचकर मेरा रेप करवाया। खुद को आर्मी का जवान बताने वाले व्यक्ति ने मुझे शादी का झांसा देकर संबंध बनाया। देखें वीडियो…