Follow Us:

मनाली: पर्यटक नगरी में हादसा, 1 की मौत 8 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कोलकाता से मनाली घूमने आए 10 पर्यटक हादसे का शिकार हो गये। ये सैलानी एक टूरिस्ट वाहन में सवार थे जोकि गुलाबा में हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 1 सैलानी की मौत हो गई है और 8 घायल हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार घायलों में तीन का मिशन अस्पताल तथा पांच लोगों का नागरिक अस्पताल मनाली में उपचार किया जा रहा है। इसके अलावा एक पर्यटक सुरक्षित है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य शुरू किया। परिवहन मंत्री गोबिंद सिंह ठाकुर ने हादसे को दुखद बताते हुए घायलों के उपचार के निर्देश दिए हैं।