हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज 11 बजे से सचिवालय में आयोजित की जाएगी। कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते है। बैठक में विभिन्न विभागों में खाली पड़े पदों को भरने की मंजूरी दी जा सकती है।
दीवाली के पर्व पर सरकार प्रदेश के राशनकार्ड उपभोगताओं को चीनी का कोटा दोगुना देने का भी फैसला ले सकती है। इसके अलावा प्रदेश ने बढ़ते नशे के सौदागरों पर नकेल कसने के को गैरजमानती अपराध बनाने पर भी चर्चा हो सकती है। शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सड़कों की स्थिति को सुधारने पर भी कैबिनेट में चर्चा की उम्मीद है।



