Follow Us:

ऊना: ट्रेक्टर ट्रॉली के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

समाचार फर्स्ट |

ऊना के गांव बसाल में ट्रॉली के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत हो गयी। मृतक की पहचान रविंदर सिंह पुत्र हरचरण सिंह 35 निवासी हम्बोली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविन्द्र सिंह अपने ट्रेक्टर पर घर की ओर जा रहा था तो खेतों के पास ट्रेक्टर के आगे जंगली नीलगाय आ गई। नीलगाय को बचाने के चक्कर में वह अपनी ही ट्रॉली के नीचे दब गया। जब तक स्थानीय लोग पहुंचे तब तक बहुत देर हो चुकी थी। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ऊना अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।