Follow Us:

लोकसभा चुनावों के लिए सक्रिय हुई ‘आप’, किया प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

पी. चंद |

लोकसभा चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी भी हिमाचल में सक्रीय हो गई है। 'आप' ने बकायदा 18 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी का गठन भी कर दिया है और इसकी कमान निक्का सिंह पटियाल को सौंपी गई है। निक्का सिंह को प्रदेश का कन्वीनर नियुक्त किया गया है, जबकि प्रदेश के 4 उपाध्यक्ष भी नियुक्त किए गये हैं।

शिमला पहुंचे आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रभारी किशोर-झा ने कहा लोकसभा चुनावों में पार्टी अपनी स्थिति मज़बूत करेगी और तीसरे विकल्प के रूप में उभरेगी। भ्रष्टाचार औऱ जनता का हर मुद्दा आप का मुद्दा रहेगा। पार्टी प्रदेश में सदस्य अभियान शुरू कर प्रदेश की जनता को अपने साथ जोड़ेगी और जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता के बीच जाएगी। साथ ही केंद्र सरकार की विरोधी नीतियों पर प्रदर्शन की बात किशोर-झा ने कही।