Follow Us:

नाहन: महिला से दुष्कर्म के दो आरोपियों को 5 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पांवटा साहिब में पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। हरियाणा से संबंध रखने वाले एक सरपंच और डिपो होल्डर के खिलाफ हरियाणा से ही संबंध रखने वाली महिला ने शिकायत पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 व 120 बी के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में बताया गया है कि महिला के पहले पति का देहांत हो चुका है। इसके चलते राशन कार्ड में अपने दूसरे पति का नाम दर्ज करवाना चाहती थी। इसी के नाम पर महिला के साथ यह घिनौना काम किया गया। पीड़िता के साथ आरोपी ने हिमाचल-हरियाणा की सीमा पर लालढांग क्षेत्र में वारदात को अंजाम दिया।

उधर, शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है।