Follow Us:

करवाचौथ पर गिफ्ट के तौर मांगे गहने, फौजी पति ने मार दी गोली

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बुलंदशहर के नरौरा थाना क्षेत्र में एक मर्डर मामला सामने आया है। इस ताजा मामले पत्नी अपने फौजी पति से करवाचौथ के मौके पर उससे गहने दिलवाने की जिद कर रही थी। इस पर दोनों में बहस हो गई और बदले में फौजी पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू के सांबा में पोस्टेड आरोपी फौजी पति इन दिनों अपने घर छुट्टी मनाने आया था। जिस पिस्तौल से महिला को गोली मारी गई वह उसका लाइसेंस उसके पति के नाम पर ही निकला था।

मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या का।