Follow Us:

BJP नेता का कांग्रेस को जवाब, श्वेत पत्र मांगने का नहीं कोई अधिकार

पी. चंद, शिमला |

बीजेपी नेता रणधीर शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। शिमला में मीडिया को संबोधित करते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार के साढ़े 4 साल के कार्यकाल को पचा नहीं पा रही है। कांग्रेस नेता तथ्यहीन बयानबाज़ी कर श्वेत पत्र मांग रहे हैं, लेकिन उन्हें इसका कोई अधिकार नहीं है। कांग्रेस खुद कई गुटों में बंटी हुई है और नेतृत्व की जंग पार्टी में चली रहती है। वीरभद्र के बाद कौन नेता होगा इसका अभी तक कांग्रेस को खुद नहीं पता।

उन्होंने मुकेश अग्निहोत्री के बयान पर किया पलटवार किया और कहा कि वह आधारहीन बयानबाज़ी कर प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। जय राम सरकार ने कर्मचारियों को एक हजार करोड़ के लाभ दिए हैं। कांग्रेस के भीतर प्रभारी रजनी पाटिल के आने के बाद ज्यादा गुटबाज़ी हुई है। कांग्रेस के नेता बैठकों तक में नहीं आते हैं। ऐसे में लोकसभा चुनावों में कांग्रेस कैसे मुकाबला करेंगे।