Follow Us:

इंडोनेशिया: 188 यात्रियों को ले जा रहा विमान हुआ हादसे का शिकार

समाचार फर्स्ट |

इंडोनेशिया के जकार्ता में सोमवार सुबह एक बड़ा विमान हादसा हुआ है। जकार्ता से पांकल पिनांग शहर जा रहा एक घरेलू यात्री विमान का सोमवार सुबह उड़ान भरने के 13 मिनट बाद समुद्र में क्रैश हो गया। इस प्लेन में क्रू समेत कुल 188 लोग सवार थे। इन 188 लोगों में 178 लोगों के अलावा 3 बच्चे, 2 पायलट और 5 केबिन क्रू सवार थे। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है।

दुनियाभर की उड़ानों की जानकारी रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार के डेटा में लॉयन एयर फ्लाइट जेटी610 स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 6:20 बजे टेकऑफ के 13 मिनट बाद समुद्र के ऊपर गुम होता दिखाया गया है। डेटा के मुताबिक, गायब होने से पहले प्लेन 5000 फीट की ऊंचाई तक पहुंच चुका था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी ऊंचाई लगातार कम हो रही थी।

सिग्नल टूटने से ठीक पहले विमान करीब 3650 फीट की ऊंचाई पर था। साथ ही इसकी स्पीड भी बढ़ रही थी। विमान लापता होने के बाद से ही सर्च अभियान जारी है, समुद्र के कुछ हिस्से में अभी प्लेन की कुर्सियां व अन्य हिस्सा मिलना भी शुरू हो गया है।