Follow Us:

पहले मिलकर की पिटाई , फिर गाड़ी से बांधकर घसीटा

समाचार फर्स्ट |

मंडी और बिलासपुर जिलों की सीमाओं पर बसे बनोहा गांव में शर्मनाक और दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां चार लोगों ने मिलकर एक व्यक्ति को बेरहमी से पीटा और फिर गाड़ी से बांधकर घसीटा। दरिंदगी कि यह घटना 27 अक्टूबर की है।

जानकारी के अनुसार, मंडी की बलद्वाड़ा तहसील के मटयारा गांव निवासी 46 वर्षीय अनिल कुमार कुछ सामान लाने बनोहा गांव गया था। अनिल ने शराब पी हुई थी। इस दौरान अनिल को उसी के गांव के 4 लोग मिले। अनिल की उनसे किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

चारों लोगों ने मिलकर पहले तो अनिल को खूब पीटा और बाद में उसे गाड़ी के पिछे बांधकर रगड़ते हुए ले गए। इससे अनिल के शरीर पर गहरे घाव आ गए। स्थानीय लोगों की मदद से अनिल कुमार को उपचार के लिए बलद्वाडा लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे हमीरपुर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। अभी अनिल कुमार का यहीं पर उपचार चल रहा है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना भराड़ी के हैड कांस्टेबल भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चारों आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। पुलिस पीड़ित की मैडिकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। हर पहलू की गंभीरता से जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।