Follow Us:

शिमला: मकान जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

शिमला के कोटखाई के पुरग गांव में आगजनी की घटना सामने आई है।  करीब रात 8 बजे जवाहर लाल के मकान में आग लग गयी जिससे उनका करोड़ों का मकान आग लगने से जलकर राख हो गया है। आग लगने की इस घटना से  मकान में रह रहे तीन परिवार बेघर हो गए हैं। वहीं इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

जानकारी के अनुसार जब फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची तब तक मकान पूरी तरह से जल चुका था। इस मकान में 16 कमरे थे और वे सभी जलकर राख हो गए हैं। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है।