Follow Us:

कुल्लू: 715 ग्राम चरस के साथ महिला गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

कुल्लू में नशा रूकने का नाम नहीं ले रहा है। कभी चरस तो कभी चिट्टे के साथ कितने ही अपराधी पकड़े जा रहे हैं। आज के इस मामले में एक महिला को भुंतर- मणिकर्ण मार्ग पर छरोड़नाला के पास 715 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया गया है। रतोचा गांव की निवासी अंजना देवी को रूप में आरोपी महिला की पहचान हुई है।  

जानकारी के अनुसार भुंतर पुलिस ने भुंतर- मणिकर्ण मार्ग में छरोड़नाला के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान वाहनों की चैकिंग करते हुए एक निजी बस में बैठी सवारियों की भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने एक महिला के कब्जे से 715 ग्राम चरस बरामद की है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने चरस के साथ कुल्लू जिला के रतोचा निवासी अंजना देवी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।