Follow Us:

ICU में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप, अस्पताल का कर्मचारी भी शामिल

समाचार फर्स्ट |

यूपी के बरेली में आईसीयू में भर्ती नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। यहां 5 दरिंदों ने मिलकर एक नबालिग लड़की के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों में अस्पताल का एक कर्मचारी भी शामिल था। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार 16 साल की लड़की को सांप ने काट लिया था। उसे इलाज के लिए बरेली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की गंभीर हालत के चलते उसे आईसीयू में शिफ्ट किया गया। इस दौरान अस्पताल के एक कर्मचारी ने 4 अन्य लोगों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे डाला।

जरनल बार्ड में शिफ्ट किए जाने के बाद पीड़िता ने घटना के बारे में परिजनों को बताया। गुस्साए परिजनों ने फौरन घटना की जानकारी पुलिस को दी। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस घटना के संबंध में आईसीयू में भर्ती अन्य मरीजों और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की भी जल्द पहचान कर ली जाएगी।