Follow Us:

बिलासपुर: रिकवरी मशीन को रस्सा डालते वक्त पलटा ट्रक, एक की मौत 1 घायल

सुनिल ठाकुर, बिलासपुर |

बिलासपुर के ब्रमपुखर दयोथ जामली रोड पर ट्रक को निकालने गई रिकवरी मशीन का रस्सा डालते समय ट्रक अचानक पलट गया। जिसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति ट्रक के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस दुर्घटना में दूसरा व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे सिविल अस्पताल बिलासपुर में भर्ती करवाया गया है। मृतक व्यक्ति की पहचान पवन कुमार निवासी सलूणी चंबा के रूप में हुई है। वहीं, घायल व्यक्ति जयसिंह सुदंरनगर मंडी का रहने वाला बताया जा रहा है।

प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को 10000 व घायल व्यक्ति को 5000 रूपये की राहत राशि जारी कर दी गई है। बताया जा रहा है कि रिकवरी मशीन ट्रक को निकालने के लिए गई हुई थी और मशीन का रस्सा डालने के लिए जैसे ही मशीन का कर्मचारी गाड़ी के पास गया तो अचनाक ट्रक पलट गया और उसकी चपेट मे  दो लोग आ गए। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।