Follow Us:

शराब के नशे में धुत भाई ने नाबालिग बहन के साथ किया रेप

समाचार फर्स्ट |

दिल्ली के गुरुग्राम में इंसानियत को शर्मसार करने की एक घटना सामने आई है। यहां 19 साल के युवक ने शराब के नशे में अपनी छोटी बहन का रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आरोपी भाई ने दिवाली की रात अपने पिता के साथ मिलकर शराब पी थी। पिता के सो जाने के बाद आरोपी भाई अपनी 15 साल की बहन के कमरे में गया और वहां उसके साथ जबर्दस्ती रेप कर दिया। वीरवार सुबह को जब आरोपी भाई काम पर गया तो बहन ने घटना की जानकारी पिता को दी।

पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया जिसमें  रेप की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस ने वीरवार दोपहर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।