Follow Us:

कुल्लू: घियागी में पल्टी गाड़ी, 4 घायल

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू के बंजार उपमंडल के औट- लूहरी राष्ट्रीय राजमार्ग-305 में घियागी के पास एक अल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें सवार 4 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए बंजार अस्पताल पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार गाड़ी घियागी के पास उतराई में अनियन्त्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और पल्ट गई। जिसमें 4 लोग सवार थे। चारों लोग पालमपुर के बताए जा रहे हैं और डाक्टर के अनुसार सभी खतरे से बाहर हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुटटी दे दी जाएगी। उधर, पुलिस ने भी मामला दर्ज कर हादसे के कारणों का पता लगाना आरंभ कर दिया है।