Follow Us:

गोहर: बाजार घूमने गए व्यक्ति का अगले दिन कूहल में मिला शव

समाचार फर्स्ट |

गोहर थाना के अंतर्गत ज्यूणी खड्ड की कूहल में शनिवार को एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने से  सारे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान कातकू राम 55 के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार कातकू राम शुक्रवार शाम को घर से बाजार घूमने के लिए निकला था पर रात भर घर नहीं पहुंचा। शनिवार सुबह को ज्यूणी खड्ड की कूहल में कातकू का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कातकू की मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।