Follow Us:

शिमला: महिला ने उठाया खौफनाक कदम, जहर खाकर दी जान

पी. चंद, शिमला |

प्रदेश में खुदकुशी के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को शिमला के रोहड़ू में एक महिला मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि महिला द्वारा कीटनाशक की दवाई खाई गई है। मृतका यूपी की रहने वाली थी और रोहड़ू में अपने पति के साथ किराए के मकान में रहती थी।
 
जानकारी के अनुसार महिला ने शनिवार सुबह उस समय कीटनाशक खा लिया, जब घर उसका पति घर पर मौजूद नहीं था। पड़ोसियों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टर्माटम के लिए अस्पताल भेज दिया है। एसपी ओमापति जंवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।