Follow Us:

ऊना : नन्हे मर्डर केस, पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार

रविंद्र, ऊना |

पुलिस थाना ऊना के तहत बहडाला में प्रवासी युवक नन्हे मर्डर केस में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने मृतक की सास मस्कीना और साली आसमा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी शक और हाथ लगे कुछ सबूतों के आधार पर की है। पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। जल्द ही इस मामले का पर्दा फाश हो सकता है।

मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस आधा दर्जन लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मृतक नन्हे का मोबाइल भी पुलिस के हाथ लग गया है, साथ ही कई और अहम सबूत भी पुलिस के हाथ लगें है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

यह है मामला-

बता दें कि यूपी निवासी नन्हे पिछले आठ वर्ष से बहड़ाला में रहता था। इसके साथ पत्नी के अलावा साली और सास भी साथ रहते थे। बीते वीरवार सुबह बहडाला वीपीएस स्कूल के पास नन्हे कुमार का शव स्थानीय लोगों ने सड़क पर खून से लथपथ हालत में मिला था। मृतक का चेहरा बुरी तरह से क्षत विक्षत हालत में था।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया। परिजनों की माने तो नन्हे दीवाली की रात खाना खाकर सो गया था। अगली सुबह स्थानीय लोगों ने पुलिस को नन्हे कुमार का शव सड़क पर मिलने की सूचना दी थी।