Follow Us:

बिलासपुर: प्रमाण पत्रों से छेड़खानी कर नौकरी हथियाने का मामला दर्ज

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बिलासपुर जिला के स्वारघाट में प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर नौकरी हथियाने का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब एक व्यक्ति ने पुलिस थाना स्वारघाट में इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार अर्जुन सिंह पुत्र निक्कू राम निवासी रौणा जगातखाना ने आरोप लगाया है कि कुछ लोगों की मिलीभगत से एक अयोग्य उम्मीदवार का पैराटीचर के पद के लिए प्रमाण पत्रों में हेराफेरी कर उक्त व्यक्ति का इस पद पर चयन कर लिया। 

पुलिस ने अर्जुन सिंह की शिकायत पर धारा 420, 467, 468, 471 व आईपीसी की धारा 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जिम्मेवारी एएसआई केवल सिंह को सौंपी गई है।