Follow Us:

हमीरपुर: शिकारी ने शिकार की जगह युवक पर ही दाग दी गोली

समाचार फर्स्ट |

हमीरपुर उपमंडल के सुजानपुर खनौली नाला में शिकारी की गोली से युवक के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल युवक की पहचान अजय कुमार पुत्र दुनी चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सुजानपुर का एक युवक शिकार के लिए रात को जंगल में गया था। शिकारी ने वहां पर किसी जंगली जानबर का शिकार करना था पर उसने अपने गांव खलोनी के 37 वर्षीय अजय पर ही गोली दाग दी । शिकारी की गोली अजय के कंधे पर लगी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी शिकारी की पहचान संजीव कुमार पुत्र दुनी चंद के रूप में की गई है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।