Follow Us:

बंदरों का आतंक, बंदरों के झुंड ने महिला पर किया हमला, मौत

समाचार फर्स्ट |

आगरा में बंदरों के हमले का एक और मामला सामने आया है। यहां सोमवार को बंदरों के एक झुंड ने महिला पर हमला कर दिया। बंदरो के हमले से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां अगले दिन मंगलवार को महिला की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार सोमवार को बंदरो ने भूरा देवी (59) पर हमाला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला के शरीर पर कई गंभीर चोटें आई थी। महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरन उसकी मौत हो गई। भूरा देवी के बेटे ने बताया कि बंदरों ने ये हमला रात के समय किया था।

बता दें कि इससे पहले आगरा में बंदरों के कारण एक और मौत हुई थी। यहां बंदर एक मां से 14 दिन के मासूम को छीनकर ले गया था और फिर मार डाला। घटना के समय मां अपने बच्चे को दूध पिला रही थी।