प्रदेश की राजधानी शिमला के उपनगर समरहिल में रिश्तों को तार- तार करने वाली घटना सामने आई है। इस घटना में 25 साल के चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन के साथ अश्लील छेड़खानी की है। नाबालिग ने बालूगंज थाना क्षेत्र में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे अकेला पाकर आरोपी ने उससे छेड़खानी की। परिजनों ने पीड़िता को लेकर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
डीएसपी हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 354- A और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।



