Follow Us:

हमीरपुर: तेंदुए ने 12 मेमनों को बनाया अपना शिकार, दहशत में लोग

कमलनाग |

हमीरपुर के उपमंडल सुजानपुर के चबूतरा में बकरियों का झुण्ड लेकर आ रहे एक चरबाहे के 12 मेमनों को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया। जिसके बाद से गांव के लोग दहशत में है।

जानकारी के मुताबिक जब चरवाहा हमीरपुर की तरफ अपनी बकरियों को जंगल से लेकर जा रहा था तभी घात लगा कर बैठे तेंदुए उनकी मेमनों पर हमला कर दिया और एक के बाद एक 12 मेमनों को अपना शिकार बना डाला। जिससे बकरियों को चरा रहे चरवाहे को बहुत नुकसान हुआ है और उसने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।