Follow Us:

चंबा: सिहुंता में 5वीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा जिले के भटियात के सिहुंता में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता 10 साल की है और 5वीं की छात्रा है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र की खनोड़ा पंचायत में एक व्यक्ति पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप लगा है।

मंगलवार शाम को हुई इस घटना के बाद शिकायत मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन जारी है। फिलहाल आरोपी पुलिस कस्टडी में है, जिससे की पूछताछ की जा रही है।