Follow Us:

कांगड़ा के CRPF जवान ने खुद को मारी गोली, छत्तीसगढ़ गोरखा कैंप में था तैनात

समाचार फर्स्ट डेस्क |

छत्तीसगढ़ गोरखा कैंप में तैनात कांगड़ा निवासी CRPF के जवान ने खुद को गोली मार ली। ये जवान हिमाचल के कांगड़ा का रहने वाला है। इस घटना के पीछे के कारणों का फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, CRPF- 219 बटालियन में पदस्थ सरताज कांगड़ा के ज्वालामुखी के पास पुरू गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। सरताज ने किन परिस्थियों में आकर खुद को गाली मारकर आत्महत्या की, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल, सरताज के घर में उनकी मौत की खबर सुनकर मातम का माहौल है।