Follow Us:

JCB पलटने से सहायक की मौत, चालक के खिलाफ केस दर्ज

रविंद्र, ऊना |

ऊना के बंगाणा पुलिस थाना के तहत गांव चोघाट में जेसीबी मशीन पलटने से युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान करतार चंद पुत्र तरसेम लाल निवासी आठवां अंब के रूप में हुई है। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंगाणा के गांव चोघाट में जेसीबी का काम चल रहा था। जेसीबी का चालक केसर सिंह जेसीबी को चला रहा था। इसी दौरान एकाएक जमीन धंस गयी। जिससे जेसीबी पर चालक के साथ सवार युवक करतार नीचे गिर गया और जेसीबी के नीचे दबने से उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

उधर डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जेसीबी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।