पुलिस थाना ऊना के तहत पड़ते संतोषगढ़ में एक 4 साल की मासूम की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई है। मृतका की पहचान चंचल पुत्री पवन कुमार निवासी संतोषगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ निवासी 4 महीने की मासूम बच्ची चंचल ने वीरवार देर शाम घर में खेलते- खेलते किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बच्ची की मौत के बाद संतोषगढ़ में मातम का माहौल छाया हुआ है। बताया जा रहा है कि बच्ची ने गलती से किसी जहरीले पदार्थ को खा लिया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों के ब्यान कलमबद्ध कर रही है।



