Follow Us:

कांगड़ा: युवक ने नाबालिग को अगवा कर किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के भवारना के साथ लगते गांव में नाबालिग को अगवा कर रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पीड़िता को आरोपी के चंगुल से रिहा करवा लिया है। मेडिकल रिपोर्ट में लड़की से साथ रेप की पुष्टि हुई है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार रविवार को एक महिला ने भवारना पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसकी नाबालिग लड़की कहीं खो गई है। उसे आशंका है कि उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने लड़की के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। लड़की के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और लड़की को मझखडा गांव से ढूंढ निकाला है।

लड़की ने पुलिस को दिए गए बयान में युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। उधर, डीएसपी विकास धीमान ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।