Follow Us:

कुल्लू: कंडुगाड़ में पहाड़ी से गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

गौरव, कुल्लू |

जिला कुल्लू के आनी उपमंडल में कंडुगाड के साथ लगते गागणी गांव में एक बुजुर्ग महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिला अपने बगीचे में पत्तियां और टहनियां एकत्रित कर रही थी कि इस दौरान अचानक उसका पांव फिसल गया और वह नीचे जा गिरी। मृतक महिला की पहचान 68 वर्षीय मण्हु देवी पत्नी बेली राम निवासी गागणी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार महिला को घायलावस्था में आनी अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एएसपी कुल्लू राज कुमार चंदेल ने बताया कि महिला की गिरने मौत हो गई है पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।