Follow Us:

स्टेट नारकोटिक्स टीम के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, चंबा जिला के तीसा में पकड़ा चरस तस्कर

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा जिला में स्टेट नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल टीम ने तीसा में चरस की बड़ी खेप के साथ एक तस्कर को दबोचा है। कांगड़ा की पुलिस टीम को चंबा के तीसा में नशे के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 136 ग्राम चरस बरामद की गई है। नाकाबंदी के दौरान नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल की पुलिस टीम को यह सफलता हाथ लगी है। बहरहाल चरस को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

साथ ही आरोपी के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार नारकोटिक्स क्राइम कंट्रोल कांगड़ा की पुलिस टीम ने शनिवार को तीसा पुल के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में बैग लिए तीसा पुल की ओर जा रहा था। जब उसने पुलिस टीम को देखा तो मौके से भाग निकला। जिस पर पुलिस टीम को शक हुआ और कुछ ही दूरी पर व्यक्ति को पकड़ लिया। छानबीन के दौरान व्यक्ति ने अपनी पहचान महबूब पुत्र लाल दिन निवासी कैला तहसील चुराह के रूप में बताई।

पुलिस टीम ने व्यक्ति के बैग की तलाशी ली तो उससे चरस की बड़ी खेप बरामद की गई। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने खबर की पुष्टि की है उन्होंने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि नारकोटिक्स की पुलिस टीम को यह सफलता हाथ लगी है।