Follow Us:

हमीरपुर: शिकारी की बंदूक से निकली गोली, 2 नाबालिग लड़कियां घायल

कमलनाग, हमीरपुर |

हमीरपुर से सटी झनयारा पंचायत के डिब्ब गांव में एक शिकारी की बंदूक से निकली गोली से दो नाबालिग लड़कियां घायल हो गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। यहां प्राथमिक उपचार के बाद काजल (9) को उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।

जबकि, दूसरी बच्ची की हालत में सुधार होने पर उसे अभी तक हमीरपुर अस्पताल में ही भर्ती किया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जिला हमीरपुर में शिकारी की गोली से घायल होने का यह तीसरा मामला सामने आया है।

पुलिस के अनुसार शनिवार शाम को जिला हमीरपुर के झनियारा के डिब्ब के जंगल में अज्ञात व्यक्ति की बंदूक से गोली चलने के कारण दो लड़कियां घायल हुई हैं।

जिसको हमीरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए हैं। उसके साथ नेम चंद की बेटी काजल जो साथ में खेल रही थी वह भी घायल हुई है। वह जिला अस्पताल में भर्ती है। हमीरपुर सदर थाना प्रभारी संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि दो घायल लड़कियों में से एक की हालत ठीक है। जबकि दूसरी को बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।