Follow Us:

विधानसभा सत्र: सदन में प्रश्नकाल शुरू, विपक्ष ने की ज़ोरदार नारेबाज़ी

पी. चंद |

विधानसभा शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री पिछले 15 दिनों से मुख्यमंत्री विपक्ष को धमकाने वाले बयान दे रहे हैं। विपक्ष विकास के मुद्दों को उठा रहा है लेकिन मुख्यमंत्री लगातार धमका रहे हैं वह माफ़ी मांगे। एक साल होने को है स्कूलों में वर्दी क्यों नही दी गई। बाबा रामदेव को कौड़ियों के भाव ज़मीन क्यों दी? इस बीच सता पक्ष ने भी सदन में शोर मचाना शुरू कर दिया सत्ता पक्ष ने पूछा कि राम रहीम को किसने जमीन दी?

इसी शोर-शराबे के बीच विपक्ष ने सदन में नारेबाज़ी शुरू कर दी। दोनों तरफ से खूब हंगामा हुआ। यहां तक कि उद्योग मंत्री ने भी नारेबाजी कर दी। सदन में कांग्रेस की नारेबाजी जारी है। इसी बीच विधानसभा अध्यक्ष ने प्रश्न काल शुरू कर दिया। कांग्रेस की तरफ से सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुजान सिंह पठानिया सदन में मौजूद नहीं थे।