Follow Us:

चंबा के चुराह में तेंदुए का आतंक, लोगों में फैली दहशत

मृत्युंजय पूरी |

चंबा के चुराह की ग्राम पंचायत टीकरी गढ़ में तेंदुए के आतंक से लोग सहमे हुए हैं। तेंदुआ रोज इस गांव के मवेशियों को अपना शिकार बना रहा है। सुबह-शाम तेंदुआ घात लगाकर शिकार की तलाश में बैठा होता है। इस कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। तेंदुए का सबसे अधिक आतंक टिकरीगढ़ पंचायत के जिजोट, दलीहजन, शकोई और सिदोठ में हैं। इसके अलावा पंचायत टिकरीगढ़ के ओर लोग भी सहमे हुए हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि एक माह से तेंदुआ उनके जानवरों का शिकार कर रहा है। जंगल में भेड़-बकरियों और पशुओं को चराने ले जाना उनके लिए खतरे से खाली नहीं है। तेंदुए का इतना अधिक खौफ है कि सुबह काम पर जाने वाले लोग अब धूप निकलने का इंतजार करने लगे हैं और बच्चों को भी स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं।