Follow Us:

ऊना: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

रविंद्र |

ऊना के बहड़ाला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार ऊना चंडीगढ़ एक्सप्रेस हाइवे पर स्थानीय लोगों ने एक व्यक्ति का शव को सुबह करीब 5 बजे सड़क में खून से लथपथ हालत में देखा। अनुमान यह लगाए जा रहे हैं कि अज्ञात वाहन ने इसे हिट किया और वहां से फरार हो गया है। इसके बाद कई वाहन भी यहां से गुजर गए। स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो उसे सड़क से हटाकर साइड में किया। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है।

उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।