Follow Us:

नाहन: शिलाई में पेड़ पर फंदे से झूलता मिला युवक का शव

समाचार फर्स्ट |

नाहन के उपमंडल शिलाई में एक युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या हुई है।

जानकारी के अनुसार शिलाई की नाया पंजोड़ पंचायत के गांव चियाली में 22 वर्षीय विनोद कुमार का शव पेड़ में लटका मिला। इस बात की सूचना लोगों ने मृतक के परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों ने शिलाई पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिलाई अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। वहीं, मामले की छानबीन की जा रही है। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।