Follow Us:

महिला ने काट दिया युवक का प्राइवेट पार्ट, कुछ हफ्तों से कर रहा था परेशान

समाचार फर्स्ट डेस्क |

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक महिला ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर 27 साल के एक व्यक्ति का निजी अंग काट दिया है। महिला का कहना है कि आरोपी व्यक्ति उसका उत्पीड़न कर रहा था। यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना मानपाड़ा के नानदीवाली क्षेत्र में कल रात हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ित और 42 वर्षीय महिला एक ही मोहल्ले में रहते हैं। हालांकि पुलिस ने दोनों की पहचान जाहिर नहीं की है।

महिला ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले कुछ हफ्ते से उसका पीछा कर रहा था। अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले युवक का दुस्साहस इतना बढ़ गया कि उसने महिला के पति से कह दिया- तुम्हारी पत्नी को पसंद करता हूं। जिसके बाद दंपति के बीच झगड़ा हुआ। महिला ने सबक सिखाने के लिए यह कदम उठाया है। पुलिस ने महिला और उसके दो सहयोगी को गिरफ्तार कर लिया है और स्थानीय अदालत ने तीनों को पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, पीड़ित गंभीर रूप से घायल है। उसे स्थानीय लोग डोंबीवली अस्पताल लेकर गए जहां उसकी सर्जरी हुई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने म्हात्रे और केनिना सहित महिला को गिरफ्तार कर लिया है। तीनों को स्थानीय अदालत मे पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।