Follow Us:

जंगल में घास काटने गए दंपति के साथ पेश आया हादसा, पत्नी की मौत-पति घायल

समाचार फर्स्ट |

मंडी के उपमंडल करसोग की मैहड़ी पंचायत में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। हादसे में जंगल में घास काटने गए दंपति पर अचानक पहाड़ी से पत्थर आ गिरे, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया जबकि घायल व्यक्ति को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। मृतक महिला की पहचान चांद कुमारी (35) पत्नी मणि चंद गांव टिकरी डाकघर मैहड़ी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह दंपति घर से कुछ दुरी पर जंगल में घास काटने गए थे। इस बीच अचानक उप पर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे। हादसे में चांद कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला का पति मणि चंद इस हादसे में घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव और घायल व्यक्ति को करसोग अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायल व्यक्ति को इलाज के बाद घर भेज दिया गया और मृतक महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सपुर्द कर दिया।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि प्रशासन की और से मृतक महिला के परिजनो को 10 हजार रुपये और घायल व्यक्ति को 5 हजार रुपये की फैरी राहत प्रदान की गई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।