Follow Us:

133 साल की हुई भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस

पी. चंद, शिमला |

कांग्रेस पार्टी आज देश भर में अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पू्र्व पीएम मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को केक काटकर पार्टी का 134वां स्थापना दिवस मनाया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने भी शिमला में कांग्रेस पार्टी कार्यलय राजीव भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया और झंडा फहराया कर कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई दी।

देश की सबसे पुरानी पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस आज अपना स्थापना दिवस मना रही है। कांग्रेस की स्थापना 72 प्रतिनिधियों की उपस्थिति में 28 दिसंबर 1885 को बॉम्बे के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत महाविद्यालय में हुई थी। ए ओ ह्यूम, दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने कांग्रेस की नींव रखी।

बाल गंगाधर तिलक ने सबसे पहले कांग्रेस में स्वराज का लक्ष्य निर्धारित किया था।

1907 में कांग्रेस दो दलों में विभाजित हो गई थी। इन दो दलों को गरम और नरम दल कहा जाता था। गरम दल का नेतृत्व मुख्य रूप से बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपत राय और बिपिन चंद्र पाल करते थे। वहीं नरम दल के नेताओं में गोपाल कृष्ण गोखले, फिरोजशाह मेहता और दादा भाई नौरोजी का नाम शामिल था।

प्रथम विश्व युद्ध के बाद 1916 में लखनऊ में दोनों दल एक हो गए और होम रूल आंदोलन शुरू हो गया।

कांग्रेस में सबसे बड़ा बदलाव 1915 में तब आया जब महात्मा गांधी ने भारत में आने के बाद राजनीतिक योजनाएं बनाईं। 1919 में जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद गांधी कांग्रेस के महासचिव बने। उनकी वजह से ही कांग्रेस की कुलीन वर्ग संस्था वाली छवि टूटी और वह जनता की संस्था बनी।

गांधी को उस दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल, जवाहरलाल नेहरू, डॉ राजेन्द्र प्रसाद और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं का साथ मिला। गांधी के नेतृत्व में हीकांग्रेस कमेटियों का निर्माण, पदों के लिए चुनाव और भारतीय भाषाओं के प्रयोग का चलन शुरू हुआ।

कांग्रेस के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू बने थे और अब तक मनमोहन सिंह कांग्रेस के आखिरी पीएम हैं। वर्तमान में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हैं। उनसे पहले उनकी मां सोनिया गांधी कांग्रेस अध्यक्ष थीं।