Follow Us:

नेरवा में 100 फीट गहरी खाई में गिरने से बुजुर्ग की मौत, प्रशासन ने दी फौरी राहत

सुरेश रंजन |

शिमला के नेरवा में ढांक से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मामला ग्राम पंचायत रूस लाह के खोखाह का है। यहां 52 साल के दौलत राम पशु के लिए घास लेने जा रहे थे। पैर फिसलने के कारण वह लगभग 100 फीट गहरी खाई में जा गिरे जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घरवालों ने जब उन्हें ढूंढा तो वह नाले में मृत पाए गए। इसके बाद इन्हें सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार नेरवा ऋषभ शर्मा ने मृतक के परिजनों को 20,000 ₹ की फौरी राहत प्रदान की है।