Follow Us:

कांगड़ा: गश्त के दौरान पकड़ा चरस सप्लायर, पहले भी दर्ज हुआ था केस

डेस्क |

कांगड़ा के रैहन में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ ग़िरफ्तार किया है। ये कार्रवाई शाम 4 बजे रैहन में अमल में लाई गई है, जब पुलिस ने गश्थ के दौरान एक व्यक्ति को पकड़ा। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से एक नशे का मामला दर्ज है।

मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी लिफाफे में कुछ लेकर जा रहा था, जिसपर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने उसकी तलाशी ले डाली। तलाशी के दौरान युवक के पास लिफ़ाफे में 22.10 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को ग़िरफ्तार कर NDPC एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कुलदीप की पहचान इंदौरा कांगड़ा निवासी के रूप में हुई है।