Follow Us:

कांगड़ा: खेल-खेल में गई डेढ़ साल के मासूम की जान, पानी की बाल्टी में गिरकर हुई मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

जिला कांगड़ा के परागपुर में खेल-खेल में ही एक डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई। मासूम बच्चा अपने चाचा के बच्चे के साथ खेल रहा था। हादसा रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुआ।

जानकारी के अनुसार मासूम सोनाक्षे परागपुर निवासी सोनू का बेटा था और अपने चाचा के डेढ़ साल के बेटे के साथ खेल रहा था। परिवार वाले घर के काम में व्यस्त थे और घर में ही रखी पानी से भरी बाल्टी में अचानक सोनाक्षे गिर गया।

परिजनों को पता चलने तक काफी देर हो चुकी थी। मृतक बच्चे के चाचा ने बताया कि बच्चे को पहले परागपुर के अस्पताल ले गए और डाक्टर्स ने उसे देहरा ले जाने की सलाह दी, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका।