Follow Us:

सिरमौर: राजगढ़ में पति ने दराट से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

समाचार फर्स्ट |

सिरमौर के विकास खंड राजगढ़ में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को दराट से काट डाला, साथ ही ढाई साल की मासूम बेटी को भी जान से मारने का प्रयास किया। दराट के हमले से पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार राजगढ़-खैरी-नाहन सड़क पर स्थित ठोड़ निवाड़ गांव में बुधवार रात एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी विशाल थापा (26) ने पत्नी यमुना को दराट से मौत के घाट उतारा। वहीं, अपनी मासूम बेटी को भी बुरी तरह से घायल किया है। गंभीर रूप से घायल बेटी को इलाज के लिए राजगढ़ अस्पताल में भर्ती किया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।