शिमला के चौपाल सेंज मार्ग के भरार मोड़ पर एक पिकअप खाई में गिर गई। जिससे हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत और 1 गंभीर रुप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार HP 62ए-2786 नंबर पिकअप चौपाल से सेंज जा रही थी। तभी देहा रूट के भरार मोड़ के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जिससे हादसे में 3 लोगों की मौके पर मौत और 1 गंभीर रुप से घायल हो गया है।
एएसपी प्रवीर ठाकुर ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा घायल को इलाज के लिए आईजीएमसी ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। हादसे के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।



