Follow Us:

बिलासपुर: जामली में HRTC बस हादसे में घायल कंडक्टर की PGI में मौत

सुनिल, बिलासपुर |

बिलासपुर के नजदीक जामली में पिछले दिनों पलटी एचआरटीसी बस के कंडक्टर की पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान विनोद गौत्तम (36) गांव दखयुत के रूप में हुई है। मृतक को नौकरी लगे हुए अभी करीब 4 महीने ही हुए थे। नालागढ़ डिपो में ही उसने पहली बार कार्यभार संभाला था। मृतक के 2 छोटे-छोटे बेटे हैं।

हादसे के दौरान कंडक्टर विनोद बुरी तरह घायल हो गया था। जिसे बिलासपुर अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया था। वहां पर उसकी स्थिति लगातार नाजुक बनी हुई थी। डॉक्टर उसे बचाने का हरसम्भव प्रयास कर रहे थे। लेकिन शुक्रबार देर रात बिनोद गौतम ने जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ते हुए प्राण त्याग दिए।

गौरतलब है कि बीते 26 दिसम्बर को हुए इस हादसे में बिनोद कुमार के सिर व पेट मे बुरी तरह चोटें आई थी। जिससे बाद वह गंभीर हालत में पीजीआई में एडमिट था। शुक्रवार रात को उसकी मौत की खबर मिलने से क्षेत्र में शोक की लहर है।