Follow Us:

सिरमौर: रेणुकाजी में एक और सड़क हादसा, खाई में गिरा टिप्पर- 2 गंभीर घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सिरमौर जिला के रेणुकाजी में एक टिप्पर गहरी खाई में जा गिरा। सड़क दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें से एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार उपमंडल संगड़ाह के तहत माइनाबाग में टिप्पर नंबर (HP 71-4646) गहरी खाई में गिर गया। हादसे में चालक शशिपाल और एक अन्य सवार सुशील ठाकुर बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां से गंभीर हालत में सुशील को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।

बता दें कि बीते दिन इसी मार्ग पर आज सुबह के समय डीएवीएन स्कूल की बस भी खाई में गिरी। हादसे में 6 बच्चों और चालक की मौत हो गई है। जबकि, एक दर्जन के करीब बच्चे घायल हुए हैं। जिला सिरमौर में बढ़ रही हादसों की संख्या से हर कोई परेशान है।