Follow Us:

बिलासपुर: चंडीगढ़- मनाली हाई वे पर हुए दो हादसे, कुछ लोग हुए घायल

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

चंडीगढ़- मनाली हाई वे पर रविवार को एक बार फिर दो दुर्घटनाएं हो गई हैं। हादसे का शिकार लोगों को हल्की चोटें आई हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

बता दें की एक हादसा जामली से 1 किलोमीटर की दूरी पर हुआ है जहां चंडीगढ़ से मनाली की तरफ जा रही दिल्ली का कार खाई में लुढ़क गई। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात को हुआ था। हादसे का समय कार में 4 लोग सवार थे। जिन्हें स्थानिय लोगों की मदद से कार से बाहर निकाला गया।

वहीं दूसरा हादसा जामली से आधा किलोमीटर आगे हुआ है। इसमें दो गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी बिलासपुर से स्वारघाट की तरफ जा रही थी और इस गाड़ी में 3 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब गाड़ी तीखे मोड़ पर ओवर टेक कर रही थी। उस समय अचानक आगे से गाड़ी आई और दोनों गाड़ियों में भिड़ंत हो गई।

घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।