Follow Us:

चंबा: लैंडस्लाइड की चपेट में आई HRTC की बस, टला बड़ा हादसा

पी. चंद, शिमला |

चंबा से होली न्याग्रां जा रही बस रविवार को दुर्गेठी के पास लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। अचानक हुए इस लैंडस्लाइड से बस पर बड़े-बड़े पत्थर आ गिरे जिससे बस को भारी नुकसान पहुंचा है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। चालक, परिचालक और बस में बैठी सभी सवारियां सुरक्षित हैं।