Follow Us:

कांगड़ा: पठानकोट जा रही ट्रेन की चपेट में आई महिला, मौत

मृत्युंजय पुरी |

ठाकुरद्वारा में ट्रेन से कटकर एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही कांगड़ा रेलवे थाना से पुलिस टीम मौके पर रवाना हो गई है। हादसा वीरवार दोपहर 1 बजे के करीब पेश आया है। मृतक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के समय ट्रेन पपरोला से पठानकोट की तरफ जा रही थी।

मामले की पुष्टि करते हुए रेलवे पुलिस थाना प्रभारी युद्धवीर सिहं ने बताया कि पुलिस को घटना के बारे में सूचना मिली है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है।